×

दीवाली बाद भी जारी रहेगा नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन, बहिष्कार कर जताएंगे विरोध

दीवाली बाद भी जारी रहेगा नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन, बहिष्कार कर जताएंगे विरोध

वाराणसी। नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन दीपावली के एक दिन बाद भी जारी रहेगा। अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग अधिकारी काली पट्टी अथवा काले वस्त्र पहनकर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलनरत नर्सिंग अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। संगठन ने मांगों के समाधान के लिए सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की है।

हाल ही में आयोजित गूगल मीट में दीपावली तक प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया था। संगठन की ओर से आंदोलन को आगे बढ़ाने और प्रभावी बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

दीवाली बाद भी जारी रहेगा नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन, बहिष्कार कर जताएंगे विरोध

निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न मंडलों एवं जनपदों के चिकित्सालयों में नर्सिंग अधिकारी काली पट्टी अथवा काले वस्त्र पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे। संगठन ने आंदोलन की गतिविधियों को स्थानीय समाचार पत्रों, फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया है।

महामंत्री के निर्देशानुसार जल्द ही एक और गूगल मीट आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर पर आंदोलन की गतिविधियों और पदाधिकारियों की सक्रियता की समीक्षा की जाएगी।

दीवाली बाद भी जारी रहेगा नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन, बहिष्कार कर जताएंगे विरोध

संगठन की ओर से कहा गया कि कार्य बहिष्कार पदाधिकारियों के आग्रह पर शुरू किया गया है, इसलिए इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी भी सभी की है। नर्सिंग अधिकारियों से एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने की अपील की गई है।

आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि संगठन की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Share this story