वाराणसी में अनन्या क्लब का नवरात्रि उत्सव धूमधाम से निजी होटल में हुआ सम्पन्न

वाराणसी। सभी सदस्य महिलाएं पारंपरिक गुजरात की वेश भूषा में थी। नृत्य और गीत संगीत के माध्यम से पारंपरिक गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमे माँ दुर्गा का स्मरण किया और उनके स्वरूप और अपने देश की संस्कृति और परम्परा को याद किया। जिसमे मुख्य रूप से कार्यक्रम का संयोजन अनुपमा राय का था। अनूपमां राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी संस्था सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई है जैसे हमारे संस्था के साथ कुछ बच्चे जुड़े हैं हम ऐसे बच्चों को एक प्लेटफार्म देते हैं जिनके अंदर कुछ कर गुजरने की चाह होती है। हमारी संस्था हमेशा से अपने कार्य में लगी रहती है और हम यह भी देखते हैं कि जहां हम लोगों की जरूरत होती है जैसे लड़कियों की शादी विवाह या और भी जो जरूरत की चीज हम दे सकते हैं वह हम देते हैं।
और खास करके हमारी संस्था वृद्ध आश्रम पर ज्यादा ध्यान देती है क्योंकि खुशियां बांटने से ही खुशियां मिलती है और मैं चैनल के माध्यम से लोगों से यह अपील करती हूं कि जहां कोई भी परेशान हाल हो उसकी मदद जरूर करनी चाहिए। दीप प्रजवलन में आरती भार्गव प्रिया मिश्र मीना त्रिवेदी पूजा दीक्षित पूजा मोहले अनुपमा राय डॉ.कीर्ति मिश्रा माधुरी दूबे श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रीना सीमा प्रतिमा काजल ऋषिका सुचित्ता रुचि ने भाग लिया। संचालन अंजू दूबे द्वारा किया गया। शानदार सजावट और स्वादिष्ट भोजन के आनन्द के साथ कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।