×

वाराणसी में 9 व 10 मई को अखिल भारतीय चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया

All India Chaurasia Mahasabha, Chaurasia Mahasabha Election 2026, Chaurasia Foundation Trust, Varanasi Chaurasia Samaj Program, Hotel Ramada Varanasi Program, Pradeep Chaurasia National President, Chaurasia Mahasabha Meeting, Rohini Hostel Project, IAS PCS Hostel Delhi, Chaurasia Samaj News, Varanasi Social Program, Chaurasia Mahasabha Election 2026, Chaurasia Foundation Trust, Varanasi Community News, Delhi Hostel Project News, Chaurasia Samaj Latest News, Ramada Hotel Varanasi Event, Social Conference Varanasi, National

वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता द्वारा राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक एवं आगामी सत्र 2026-2029 के चुनाव कार्यक्रम का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को होटल रमाडा, रामनगर रोड कटेसर, वाराणसी में किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से ट्रस्टी, पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2023 को हाजीपुर, पटना (बिहार) में संपन्न राष्ट्रीय चुनाव में निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए दिल्ली में आईएएस, पीसीएस, इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्रावास निर्माण की घोषणा की थी। इसी उद्देश्य से “चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट” की स्थापना की गई।

जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2023 को हाजीपुर, पटना (बिहार) में संपन्न राष्ट्रीय चुनाव में निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए दिल्ली में आईएएस, पीसीएस, इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्रावास निर्माण की घोषणा की थी। इसी उद्देश्य से “चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट” की स्थापना की गई।

ट्रस्ट के माध्यम से दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला छात्रावास भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के संबंध में ट्रस्टीगण की महत्वपूर्ण बैठक 9 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें ट्रस्ट के सभी सदस्य भाग लेंगे।

वहीं 10 मई 2026 को अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव अधिकारी के रूप में महेश कानड़ी (उज्जैन), जगत नारायण चौरसिया (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) एवं सुरेश चौरसिया (पार्षद, वाराणसी) की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव से पूर्व आयोजित आमसभा में पिछले तीन वर्षों के कार्यों का विवरण एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही खुला मंच भी आयोजित होगा, जिसमें सदस्य अपने सुझाव एवं विचार रख सकेंगे। इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधियों के रूप में पूर्व राज्यपाल गंगाबाबू चौरसिया, पूर्व मंत्री कैलाश नाथ चौरसिया, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया एवं विधायक आलोक चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के रहने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।

Share this story