×

नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई उड़ान, महादेव पीजी कॉलेज में हुई विशाल चित्रकला प्रतियोगिता

वाराणसी के महादेव पीजी कॉलेज में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्रों ने कला के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम में जादूगर के विशेष प्रदर्शन और जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया।
  छात्रों ने कला के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश, जादूगर के अनूठे प्रदर्शन ने किया जागरूक  

वाराणसी। ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ एवं ‘मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर मद्यनिषेध विभाग, त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महादेव पीजी कॉलेज में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशामुक्त भारत के संदेश को अपनी कला के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता का मुख्य विषय “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” रखा गया था। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को दर्शाते हुए रचनात्मक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। छात्रों की कल्पनाशीलता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अभिव्यक्तियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

v

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एक जादूगर का प्रेरणादायक प्रस्तुतीकरण रहा। जादू के रोचक और ज्ञानवर्धक खेलों के माध्यम से उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है तथा समाज को इस बुराई से मुक्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के मुख्य सेवादार एवं युवा नेता विशाल पांडेय ‘चुलबुल’ ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएगा। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए भारत सरकार की राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर संस्था के विशेष अभियान “एक वृक्ष, एक प्रतिज्ञा” के तहत प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मद्यनिषेध विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश रोशन, मद्यनिषेध जिलाधिकारी संजना सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इसके अलावा त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी राजीव सिंह, ज्योति सेठ, अरुण सिंह, संजय राय, धीरू पांडेय, कृतवीर सिंह, चन्द्रभान सिंह और अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Share this story