×

हर-महादेव के जयकारों से गूंजा नमो घाट, चार दिवसीय गंगा महोत्सव शुरू

Varanasi Ganga Mahotsav 2026, Ganga Mahotsav Namo Ghat, Kashi Bhajan Clubbing, Raghav and Prachi, Namo Ghat Varanasi, Har Har Mahadev, Jai Shri Ram, Devotional Music Concert, Bhajan Clubbing, Ganga Festival Varanasi, Varanasi Cultural Festival, Kashi Cultural Heritage, Ganga Mahotsav Inauguration, Varanasi Tourism News
राघव और प्राची की ‘काशी भजन क्लबिंग’ ने बांधा समां, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नमो घाट

वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में शुक्रवार को नमो घाट पर चार दिवसीय गंगा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन भक्ति संगीत और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के अनूठे संगम ने दर्शकों को आकर्षित किया। भजन गायकों राघव और प्राची की विशेष प्रस्तुति ‘काशी भजन क्लबिंग’ ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और आकर्षक लाइटिंग के साथ प्रस्तुत किया गया, जिस पर घाट पर मौजूद दर्शक झूमते नजर आए।

Varanasi Ganga Mahotsav 2026, Ganga Mahotsav Namo Ghat, Kashi Bhajan Clubbing, Raghav and Prachi, Namo Ghat Varanasi, Har Har Mahadev, Jai Shri Ram, Devotional Music Concert, Bhajan Clubbing, Ganga Festival Varanasi, Varanasi Cultural Festival, Kashi Cultural Heritage, Ganga Mahotsav Inauguration, Varanasi Tourism News

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, काशी क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

भक्ति संगीत को मिला आधुनिक अंदाज

महोत्सव के पहले दिन आयोजित ‘काशी भजन क्लबिंग – एक संध्या सुरों और बीट्स के नाम’ कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा। राघव और प्राची ने बैकस्टेज सिबलिंग्स के साथ मंच पर पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति को आधुनिक कॉन्सर्ट शैली में पेश किया। इलेक्ट्रॉनिक बीट्स, संगीत संयोजन और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को अलग अनुभव दिया।

कार्यक्रम के दौरान जब मंच से ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंजे तो पूरा नमो घाट भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। दर्शक भी कलाकारों के साथ सुर मिलाते और संगीत की धुन पर झूमते दिखाई दिए। पारंपरिक भक्ति संगीत के इस नए प्रयोग को लोगों ने खूब सराहा।

चार दिनों तक चलेंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

चार दिवसीय गंगा महोत्सव के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा एवं काशी की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करेंगे। महोत्सव में शास्त्रीय संगीत, भजन और लोकगीतों सहित विभिन्न विधाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गंगा तट पर आयोजित यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी मंच प्रदान कर रहा है।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, विधायक त्रिभुवन राम, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, मधुकर चित्रांश, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, संजय सोनकर, रजत जायसवाल और आशुतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं दर्शक उपस्थित रहे।

Share this story