×

नाला सफाई में लापरवाही पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई! ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना

Varanasi Nagar Nigam, Nala Safai Varanasi, Himanshu Nagpal, Ashok Kumar Tiwari, Varanasi News, Varanasi Drain Cleaning, Monsoon Preparation Varanasi, Nagar Nigam Action, Contractor Fined Varanasi, Bhagwanpur Encroachment, Jagatganj News, Varanasi Civic News, Urban Development Varanasi, Varanasi Latest News, Live Bharat News, Varanasi Nagar Nigam, Nala Safai Varanasi, Himanshu Nagpal, Ashok Tiwari, Varanasi News, Monsoon Preparation, Waterlogging Problem, Nagar Nigam Action, Varanasi Latest News.
 

वाराणसी। मानसून से पहले शहर को जलभराव मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने नाला सफाई अभियान में तेजी ला दी है। नालों की सफाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में ट्रॉमा सेंटर से सनबीन स्कूल तक चल रहे नाला सफाई कार्य में गंभीर खामियां मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संबंधित ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए शहर के प्रमुख नालों और जल निकासी मार्गों की विशेष निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

रविवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जगतगंज वार्ड के मरी माई मंदिर पुलिया, रनिया महल और चौका घाट क्षेत्र में चल रहे नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर कार्य की प्रगति और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके बाद नगर आयुक्त ने भगवानपुर, गोवर्धन, सुसुवाही और करौंदी क्षेत्रों का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान भगवानपुर वार्ड में सड़क किनारे अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर संबंधित जोनल अधिकारी को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जहां सफाई कार्य संतोषजनक मिला, वहां कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों की सराहना की गई, जबकि लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी नालों की सफाई समय से पूरी कराई जाए ताकि बरसात के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

Share this story