×

मिर्जामुराद पुलिस टीम नें अभियुक्त अशोक पटेल को किया गिरफ्तार

Varanasi News

Varanasi News: मिर्जामुराद पुलिस टीम नें अभियुक्त अशोक पटेल को किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 4 बंडल कुल 91 किलो एल्यूमिनियम तार बरामद।


पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28-08-2023 को थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 209/2023 धारा 379 भा0द0वि0 व 0031/2023 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त 01. अशोक पटेल पुत्र विक्रम पटेल निवासी ग्राम हरसोस थाना जंसा जनपद वाराणसी को मुखविर की सूचना पर भोर खुर्द नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 04 बंडल एल्यूमिनियम तार कुल वजन 91 किलो बरामद  किया गया।


 उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।


अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 209/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

मु0अ0सं0 0031/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

मु0अ0सं0 200/20 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम थाना जन्सा, कमिश्नरेट वाराणसी।

मु0अ0सं0 108/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जन्सा, कमिश्नरेट वाराणसी।

Share this story