×

बिहार से बरामद हुई नाबालिग अपहृता, त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस

Ramnagar Police, Varanasi News, Minor Girl Recovered, Kidnapping Case, Aman Kumar Arrested, East Champaran Bihar, Varanasi Crime News, Police Action, Minor Girl Rescue, Kashi Zone Police
वाराणसी। रामनगर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना रामनगर में तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 0141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई। सर्विलांस सेल और मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए 5 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता को महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति में सकुशल बरामद कर लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त अभियुक्त अमन कुमार (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शंभू सिंह, निवासी ग्राम बहुअरा गोपी सिंह, पोस्ट बहुअरा, थाना राजेपुर, जनपद पूर्वी चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी बिहार के पूर्वी चंपारण जनपद स्थित मेहसी रेलवे स्टेशन से की गई।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव, उपनिरीक्षक बाल योगेश्वर गौड़ एवं महिला कांस्टेबल पिंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रामनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम के कार्य की सराहना की है।

Share this story