×

MGKVP: स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख घोषित,जानिए कब होंगी परीक्षाएं?

MGKVP: स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख घोषित,जानिए कब होंगी परीक्षाएं?

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ:पीएम के दौरे के कारण 28 और 29 अप्रैल की परीक्षाएं की गई थीं स्थगित, परीक्षा विभाग ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को ध्यान में रखते हुए 28 और 29 अप्रैल को स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा के अनुसार, अब ये परीक्षाएं 7 और 8 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा का नया शेड्यूल

विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं इस प्रकार होंगी।

7 मई (गुरुवार) एमएसडब्ल्यू (MSW) चौथे सेमेस्टर (कैंपस और संबद्ध महाविद्यालय) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।एमएआईआरपीएम (MA IRPM) और एमए गांधी अध्ययन चौथे सेमेस्टर की परीक्षा (केवल कैंपस)।

8 मई (शुक्रवार) एनजीओ एमएसआरडी (NGO MSRD) और पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक। सोशल वर्क के पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा भी इसी दिन आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सभी संबंधित छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र और समय का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Share this story