×

वाराणसी के गोलाघाट में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

वाराणसी के गोलाघाट में 40 वर्षीय विनोद कुमार कमरे में मृत मिले। सिर पर चोट के निशान बताए गए हैं। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 सिर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा संदेह, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट इलाके में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। युवक अपने कमरे में जमीन पर औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के हल्के निशान बताए गए हैं। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए आदमपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एक पैर से दिव्यांग था और गोलाघाट स्थित कमरे में अकेले रहता था। शुक्रवार रात वह अपने कमरे पर पहुंचा था। इसके बाद उसने खुद खाना बनाया और भोजन करने के बाद सो गया।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एक पैर से दिव्यांग था और गोलाघाट स्थित कमरे में अकेले रहता था। शुक्रवार रात वह अपने कमरे पर पहुंचा था। इसके बाद उसने खुद खाना बनाया और भोजन करने के बाद सो गया।

शनिवार सुबह उसके भाई राजा के कुछ दोस्त एयर शो देखने के सिलसिले में वहां पहुंचे। कमरे में विनोद को जमीन पर औंधे मुंह पड़ा देखकर उन्होंने इसकी जानकारी उसके भाई को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और विनोद को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कबीरचौरा स्थित मर्चरी में रखवा दिया। मृतक के भाई की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Share this story