×

वाराणसी में महिला से दुराचार के आरोप में युवक गिरफ्तार, धमकी देने का भी मामला

Varanasi Crime News, Varanasi Police, Jaitpura Police Station, Varanasi Rape Case, Accused Arrested in Varanasi, Woman Harassment Case, Sexual Assault Case, Varanasi Crime Update, Jaitpura Police Action, Varanasi Latest News, Police Arrest Within 24 Hours, Criminal Arrest News, Varuna Corridor, Sariya Varanasi, Uttar Pradesh Crime News, UP Police Action, BNS Sections, POCSO Act Case, Varanasi Police News


वाराणसी। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महिला से कथित रूप से बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद जमाल अंसारी पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद मूसा अंसारी, निवासी जे-14/181-सी, काजी सादुल्लापुरा, बड़ी बाजार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना जैतपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 242/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 और 3/4(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 10 नवंबर 2026 को आरोपी के खिलाफ जबरन बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष जैतपुरा ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश तेज कर दी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वरुणा कॉरिडोर, सरैया के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई में थानाध्यक्ष एवं उपनिरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल दीपक यादव और रिजर्व कांस्टेबल विकास कुमार गौड़ सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Share this story