×

प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sigra Police, Varanasi Crime News, Blackmail Case Varanasi, Private Photo Viral Threat, Vikas Sahni Arrest, Sigra News, Varanasi Police, BNS Case, Crime News UP, Varanasi Latest News, Uttar Pradesh Crime, Live Bharat News

वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने युवती के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, एसीपी चेतगंज तथा प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देशन में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर सिगरा थाना क्षेत्र स्थित अमूल डेयरी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवपुरवा निवासी 24 वर्षीय विकास साहनी पुत्र प्रकाश बिंद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सिगरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर आरोप है कि उसने पीड़िता के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this story