×

महेश गुप्ता ने संभाला वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी का पद

महेश गुप्ता ने संभाला वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी का पद

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में महेश गुप्ता ने गुरुवार को जनसंपर्क अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

लखनऊ मंडल में कार्यकाल के दौरान महेश गुप्ता ने रेलवे की विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वाराणसी मंडल में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मंडल की जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेलवे की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और यात्री हित से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी आमजन तक त्वरित और प्रभावी तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे और वाराणसी मंडल की सकारात्मक गतिविधियों एवं उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

Share this story