वाराणसी में 9330 घरों के LPG कनेक्शन होंगे बंद, PNG लागू होने के बाद सख्त आदेश
वाराणसी। Varanasi में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। जिले में पाइपलाइन गैस यानी PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) व्यवस्था के विस्तार के बाद प्रशासन ने 9330 घरों में एलपीजी कनेक्शन बंद करने का निर्देश जारी किया है। जिन घरों में PNG सुविधा शुरू हो चुकी है, वहां अब LPG सिलिंडर रखना नियमों के खिलाफ माना जाएगा।
प्रशासन के मुताबिक उपभोक्ताओं को अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए तीन महीने की समयसीमा दी गई है। इस फैसले का उद्देश्य गैस वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करना और सिलिंडर की किल्लत को कम करना है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ‘लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश-2000’ में संशोधन के बाद एक ही घर में PNG और LPG दोनों कनेक्शन रखना अवैध हो गया है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं के घर PNG कनेक्शन चालू हो चुका है, उन्हें LPG कनेक्शन छोड़ना अनिवार्य होगा।
तेजी से बढ़ रहा PNG नेटवर्क
GAIL (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) के अधिकारियों के अनुसार जिले में तेजी से PNG कनेक्शन दिए जा रहे हैं।अब तक 80 हजार से ज्यादा घरों में PNG सुविधा शुरू केवल अप्रैल महीने में 9330 नए कनेक्शन जारी। इससे कई इलाकों में गैस की समस्या में राहत मिली है। शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में PNG नेटवर्क तेजी से फैलाया गया है, जिनमें DLW, BHU के आसपास का क्षेत्र, सुंदरपुर, चांदपुर, चितईपुर, पांडेयपुर,शिवपुर, सारनाथ शामिल हैं। आपको बता दे की इन क्षेत्रों में अब LPG रिफिलिंग पर रोक लागू होगी।
नियम तोड़ने पर कार्रवाई
प्रशासन ने साफ किया है कि जिन इलाकों में PNG पाइपलाइन सक्रिय हो चुकी है, वहां के उपभोक्ता अब किसी भी गैस एजेंसी से LPG सिलिंडर रिफिल नहीं करा सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
क्या होगा फायदा?
गैस सप्लाई सिस्टम होगा अधिक व्यवस्थित। LPG सिलिंडर की उपलब्धता बढ़ेगी। उपभोक्ताओं को सुरक्षित और लगातार गैस सप्लाई मिलेगी।
