×

वाराणसी में नए स्वरूप में शुरू हुआ लक्ष्मी हॉस्पिटल, आयुष्मान योजना और आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा बेहतर इलाज

वाराणसी में डॉ. अशोक राय के नेतृत्व में लक्ष्मी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। अस्पताल में 24x7 इमरजेंसी, ICU, NICU, मॉड्यूलर OT, आयुष्मान भारत योजना और किफायती इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
 नए कलेवर में मरीजों की सेवा को समर्पित हुआ लक्ष्मी हॉस्पिटल, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

 

वाराणसी। चिकित्सा क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे लक्ष्मी हॉस्पिटल ने अब नए कलेवर और आधुनिक सुविधाओं के साथ एक नई शुरुआत की है। डॉ. अशोक राय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अस्पताल का भव्य शुभारंभ किया गया, जिससे वाराणसी और पूर्वांचल के मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया विकल्प उपलब्ध हो गया है।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक राय ने बताया कि लक्ष्मी हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक, विश्वसनीय और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और आधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित किया गया है।

अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक आईसीयू एवं एनआईसीयू, उन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर, एक्स-रे, लैब जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं के लिए विशेष गहन चिकित्सा कक्ष भी तैयार किए गए हैं।

अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक आईसीयू एवं एनआईसीयू, उन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर, एक्स-रे, लैब जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं के लिए विशेष गहन चिकित्सा कक्ष भी तैयार किए गए हैं।

डॉ. अशोक राय ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है, ताकि मरीजों को भर्ती से लेकर इलाज तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा है। इसी सोच के तहत ओपीडी, दवाइयों, जांच और ऑपरेशन की दरों को आम लोगों की पहुंच के अनुरूप रखा गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

लक्ष्मी हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में गुणवत्ता से समझौता किए बिना आधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

डॉ. अशोक राय ने कहा कि उनका संकल्प है कि पैसों की कमी के कारण किसी भी मरीज का इलाज न रुके। अस्पताल का लक्ष्य न्यूनतम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मरीजों का विश्वास जीतना है।

इसी क्रम में आगामी 1 जुलाई, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को समर्पित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, जांच और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ. विकास भटनागर, डॉ. शशि शेखर सिंह, डॉ. शशिकांत सिंह, डॉ. अमीर शम्स, डॉ. विकास मौर्य, डॉ. शगुफ्ता आफ्रीन अंसारी, डॉ. शम्स तबरेज, समर जायसवाल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी निदेशक डॉ. आदर्श राय ने किया।

Share this story