×

फिल्म "रंग दे बसंती" को प्रमोट करने बनारस पहुंचे खेसारीलाल यादव, फैंस के साथ की मस्ती

khesari lala yadav new film, bhojapuri star khesari lal yadav, rang de basanti film khesari lal yadav, khesari lal yadav in varanasi, khesari lal yadav new bhojpuri film, khesari lal bhojpuri movie, khesari new fiml, new bhojapuri film

वाराणसी। एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत निर्माता रौशन सिंह और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म "रंग दे बसंती" बीते शुक्रवार को पूरे भारत के लगभग 265 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। प्रमोशन के क्रम में सोमवार को फ़िल्म के सारे कलाकार वाराणसी के आनंद मंदिर पहुंचे. इसमें फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, निर्देशक प्रेमांशु सिंह, खेसारीलाल यादव, हिटलर दीदी फेम रति पांडेय, बॉलीवुड अभिनेत्री डायना खान, समर्थ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय और पी आर ओ रंजन सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे. इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों के साथ खूब मस्ती की एवं फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किया।

 

इस दौरान खेसारीलाल यादव ने कहा की फिल्म "रंग दे बसंती" की कहानी अद्भुत है जो विविधता, समरसता और एकता का संदेश देती है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन के लिए है, बल्कि एक सामाजिक संदेश को भी साझा करती है। जो लोग कहते थे भोजपुरी फिल्म मल्टीप्लेक्स में नहीं लगती है, उनकी शिकायत भी अब दूर हो रही है। जब आईपीएल में भोजपुरी भाषा को सम्मान मिल सकता है, तो सिनेमाघरों में क्यों नहीं. यह फिल्म आपकी अपनी भाषा की फिल्म है यह और इसे आप मल्टीप्लेक्स में भी बैठ कर देखिए और खूब आनंद लीजिये।

 

khesari lala yadav new film, bhojapuri star khesari lal yadav, rang de basanti film khesari lal yadav, khesari lal yadav in varanasi, khesari lal yadav new bhojpuri film, khesari lal bhojpuri movie, khesari new fiml, new bhojapuri film

उक्त अवसर पर निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि यह भोजपुरी की सबसे बड़ी फिल्म है और यह दर्शकों को शानदार मनोरंजन देने वाली है। इसलिए मैं आज गोरखपुर वासियों से आग्रह करूँगा कि आप सभी इस फिल्म को जरुर देखें। अब तो यह पीवीआर में भी रिलीज हो चुका है। फिल्म में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म जगत के नामचीन लोगों ने काम किया है। इसलिए यह अन्य दूसरी फिल्मों से अलग है। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि फिल्म "रंग दे बसंती" हर मामले में एक बेहतरीन सिनेमा है। इसे हर दर्शकों को देखना चाहिए। यह मेरी अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इसे आप सभी जरुर सिनेमाघरों में जा कर देखें।

छोटे पर्दे की चर्चित अदाकारा रति पांडेय ने कहा कि "रंग दे बसंती" भोजपुरी सिनेमा में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। इस फिल्म में मैं अलग अंदाज में नजर आउंगी। फिल्म से कई अनुभव जुड़े हैं और इसका निर्माण बड़ी बॉलीवुड फिल्म की तरह हुआ है। सबों ने बेहद मेहनत की है। मैं सभी दर्शकों ख़ास कर नारी शक्ति से कहना चाहूंगी, आप जरुर इस फिल्म को देखिए। वहीँ, बॉलीवुड अभिनेत्री डायना खान ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे सुपर हिट बनाने की अपील की।

khesari lala yadav new film, bhojapuri star khesari lal yadav, rang de basanti film khesari lal yadav, khesari lal yadav in varanasi, khesari lal yadav new bhojpuri film, khesari lal bhojpuri movie, khesari new fiml, new bhojapuri film

आपको बता दें कि "रंग दे बसंती" भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म है, जिसके निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंहऔर निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म में खेसारीलाल  यादव, अभिनेत्री रति पांडेय और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ  कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं। पीआरओ शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा हैं. डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है। फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सिंगरों की आवाज भी सुनाई देगी।

Share this story