×

काशी महिला संगठन नव्या क्लब का डांडिया कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

काशी महिला संगठन नव्या क्लब का डांडिया कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

वाराणसी। काशी महिला संगठन नव्या क्लब की ओर से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन ककरमत्ता स्थित होटल ले लोटस ग्रैंड में भव्य तरीके से मनाया गया जिसमें 150 महिलाओं ने भाग लिया। और सभी ने मिलकर डांडिया का भरपूर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने रंग बिरंगे पोशाक पहने हुए थी। और कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम भी कर रही थी। कार्यक्रम की आयोजक अनुपमा राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि महिलाओ को कुछ समय ऐसे सशक्त मंच पर आना चाहिए और सामाजिक रूप से शामिल होना चाहिए।

काशी महिला संगठन नव्या क्लब का डांडिया कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
 

उन्होंने आगे बताया कि आज हमारा जो प्रोग्राम है वह गरबा के रूप में है माता के रूप में जैसे संतान का एक रूप होता है और गर्भ में शिशु रहता है और आने की खुशी होती है वैसे ही माता के आने से नई ऊर्जा का संचार हमारे जीवन में होता है इसको मद्देनजर रखते हुए हमने यह प्रोग्राम रखा है नारी सशक्तिकरण के रूप में नारियों की अलग अलग प्रतिभाएं हैं जो हम किसी कारण वश बाहर नहीं निकल पाते हैं अपनी अपनी प्रतिभा को दिखा नहीं पाते है। हमने यह मंच इसीलिए बनाया है ताकि हर महिला बाहर आए और एक प्लेटफार्म है जिसमें वह अपनी अपनी प्रतिभा का निखार ला सके। और उनकी प्रतिभा निखर कर बाहर आ सके।

काशी महिला संगठन नव्या क्लब का डांडिया कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन


आखिर में उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं लोगों से यही कहना चाहूंगी जितने भी हमारे भाई बंधु है या आस पड़ोस के लोग हैं जिनको लगता है कि महिलाएं कमजोर है महिलाओं में आत्म बल नहीं है महिलाएं आत्मरक्षित नहीं है ऐसा नहीं है आप अपनी सोच बदले और समाज भी बदलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ श्वेता राय और मंजु सिंह संचालन मधुलिका राय नीतू सिंह अंजलि तिवारी और प्रीति राय ने किया कार्यक्रम मे ऋतु राय अर्चना सिंह स्मिता सिंह अर्पिता राय मंजु सिंह रश्मि मीना शैलजा ऋतु प्रतिमा तथा सभी महिलाएँ मौजूद रही।

Share this story

×