×

जगमग रोशनी से सजी काशी, जगमबाड़ी व्यापार मंडल ने गोदौलिया से मदनपुरा तक की भव्य विद्युत सजावट

 भव्य सजावट क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगा रही है और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी

 वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में पर्व की खुशियों और उल्लास के बीच जगमबाड़ी व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य विद्युत सजावट कराई गई है। गोदौलिया से जगमबाड़ी होते हुए मदनपुरा तक पूरा क्षेत्र आकर्षक झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। भव्य सजावट क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगा रही है और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस आयोजन को लेकर जगमबाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ ने व्यापार मंडल की पूरी टीम और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग और व्यापारियों की मेहनत, समर्पण एवं आपसी समन्वय के चलते विद्युत सजावट का कार्य भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से क्षेत्र में उत्सव का माहौल और अधिक आकर्षक बन सका है।

इस आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री अनिरुद्ध यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल एवं घनश्याम यादव, राजीव यादव, कृष्ण राय चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू, विधि सलाहकार आलोक सिंह, मंत्री पिंटू वर्मा तथा प्रचार मंत्री प्रमोद यादव सहित व्यापार मंडल के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ ने सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this story