×

डमरू-शंख वादन से होगा काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ,20 नवंबर से नमो घाट पर गूंजेंगे सुर

डमरू-शंख वादन से होगा काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ, 20 नवंबर से नमो घाट पर गूंजेंगे सुर
20 नवंबर से नमो घाट पर सजेगा काशी गंगा महोत्सव, चार दिनों तक देशभर के कलाकारों की प्रस्तुतियां, 24 को 11 लाख दीपों से जगमगाएगी देव दीपावली

वाराणसी। देव दीपावली से पहले काशी में सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष काशी गंगा महोत्सव का आयोजन 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर किया जाएगा, जबकि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली मनाई जाएगी।

चार दिवसीय महोत्सव में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए ख्यातिलब्ध कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। वहीं, देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों और गंगा पार क्षेत्र में 11 लाख से अधिक मिट्टी के दीप जलाए जाएंगे।

 

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 20 नवंबर को गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। महोत्सव में शास्त्रीय संगीत, लोक गायन, भजन, कथक, लोकनृत्य और वाद्य संगीत सहित विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार, चार दिनों में कुल 66 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं। इनमें 47 प्रस्तुतियां वाराणसी के स्थानीय कलाकारों की होंगी।

 

महोत्सव के पहले दिन 20 नवंबर को वाराणसी के राजेश उपाध्याय डमरू और शंख वादन की प्रस्तुति देंगे। वहीं, राघव और प्राची की ओर से भजन जैमिंग की प्रस्तुति प्रस्तावित है। 21 नवंबर को लोक गायन, सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, कथक और भजन की प्रस्तुतियां होंगी।

 

22 नवंबर को भी लोक संगीत, कथक, तबला वादन, भजन और शास्त्रीय युगल गायन के कार्यक्रम रखे गए हैं। 23 नवंबर को पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र की ताल वाद्य कचहरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इस दिन कथक, भरतनाट्यम, लोक गायन और समूह नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

 

इस बार काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को भी महोत्सव में प्रस्तुति का अवसर दिया गया है। इन कलाकारों के कार्यक्रम 21 से 23 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से नमो घाट पर आयोजित होंगे। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा।

काशी गंगा महोत्सव 2026 : कलाकारों की सूची

काशी गंगा महोत्सव 2026 : कलाकारों की सूची

इस बार काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को भी महोत्सव में प्रस्तुति का अवसर दिया गया है।

इस बार काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को भी महोत्सव में प्रस्तुति का अवसर दिया गया है। इन कलाकारों के कार्यक्रम 21 से 23 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से नमो घाट पर आयोजित होंगे। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा।

इन कलाकारों के कार्यक्रम 21 से 23 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से नमो घाट पर आयोजित होंगे। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा।

इन कलाकारों के कार्यक्रम 21 से 23 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से नमो घाट पर आयोजित होंगे। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा।

Share this story