2000 सोलर इंस्टॉलेशन पूरे होने पर कनक सोलर एंड एनर्जी की टीम सम्मानित
वाराणसी/चंदौली। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रही कनक सोलर एंड एनर्जी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में 2000 से अधिक घरों में सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य पूरा किया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कंपनी की ओर से टीम प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कंपनी की पूरी टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कंपनी के मालिक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कनक सोलर एंड एनर्जी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के साथ बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंच चुका है।

उत्तर प्रदेश में वाराणसी, सोनभद्र, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर और चंदौली समेत कई जिलों में कंपनी द्वारा सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। वहीं बिहार के बक्सर, आरा और औरंगाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में भी कंपनी कार्य कर रही है।
कंपनी की ओर से सोलर पैनल, सब्सिडी सुविधा और सोलर सिस्टम की स्थापना से संबंधित जानकारी के लिए ग्राहक सेवा नंबर 7905005826 और 8081733478 जारी किए गए हैं। सोलर सिस्टम लेने, सब्सिडी से जुड़ी जानकारी तथा स्थापना एवं सेवा संबंधी जानकारी के लिए ग्राहक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

समारोह में टाटा के प्रतिनिधि संदीप सिंह तथा नेडा, चंदौली के अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कंपनी द्वारा 2000 से अधिक सोलर इंस्टॉलेशन पूरे किए जाने पर टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को धरातल तक पहुंचाने में इस तरह के प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

कंपनी के मालिक अरुण कुमार सिंह और मुख्य सहयोगी आशीष कुमार दुबे ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को दिया। समारोह में जयदीप, सत्येंद्र गोस्वामी, सतीश टाइगर और अरुण प्रताप सिंह सहित टीम के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 2000 घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना कंपनी की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 18 जिलों और बिहार में कंपनी के कार्य का विस्तार हुआ है और आने वाले समय में अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है।

कनक सोलर एंड एनर्जी की ओर से सोलर पैनल स्थापना, सब्सिडी सुविधा, पेशेवर स्थापना और बिक्री के बाद सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कंपनी का कार्यालय सुसवाहीं रोड, चितईपुर, वाराणसी में स्थित है। सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल में बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कंपनी लोगों को जागरूक कर रही है।
