×

वाराणसी में युवक ने प्रेमिका से वीडियो कॉल पर लगाई फांसी, लोग कमरे में पहुंचे तो चल रही थी कॉल...

In Varanasi, the young man hanged himself on a video call with his girlfriend, when people reached the room, the call was going on...

वाराणसी में एक प्रेमी ने प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगा ली। घटना झबरा, जलालपुर की है। 24 साल का महफूज आलम सोमवार को अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है।

इसी बीच दोनों में विवाद हुआ और महफूज ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने के बाद भी उसके मोबाइल में वीडियो कॉल चल रही थी। उसके मोबाइल से एक लड़की की कई तस्वीरें भी मिली हैं।

मिठाई का पैकेट बनाता था महफूज


महफूज आलम प्रयागराज के करैली GTV नगर का रहने वाला था। तीन साल से वह झबरा के दिनेश गुप्ता के यहां रह कर मिठाई का पैकेट बनाता था। दिनेश ने बताया कि अभी हफ्तेभर पहले ही महफूज प्रयागराज अपने घर गया था। तीन दिन पहले ही घर से वापस आया था।

पुलिस ने महफूज का मोबाइल कब्जे में लिया


दिनेश ने पुलिस को बताया कि महफूज जब से घर से वापस आया, तब से वह परेशान दिख रहा था। सोमवार शाम काफी देर बाद भी जब वह कमरे से नहीं निकला तो दिनेश के आवाज लगाई।

कोई जवाब नहीं मिला तो बेटा अंदर गया। देखा महफूज पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका है। उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल चल रही थी। पुलिस ने महफूज का मोबाइल कब्जे में लिया है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दी है।

जंसा थाना प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसी वजह से वह परेशान था। जंसा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Share this story