×

38 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद होमगार्ड शिव गोपाल पाठक सेवानिवृत्त, सिगरा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

38 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद होमगार्ड शिव गोपाल पाठक सेवानिवृत्त, सिगरा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

वाराणसी। थाना सिगरा में तैनात होमगार्ड शिव गोपाल पाठक मंगलवार को 38 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर थाना सिगरा परिसर में आयोजित विदाई समारोह में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र एवं समस्त पुलिसकर्मियों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति-चिह्न भेंट किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।

38 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद होमगार्ड शिव गोपाल पाठक सेवानिवृत्त, सिगरा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

शिव गोपाल पाठक मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के रामापुर कोहड़ौर गांव के निवासी हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1966 को हुआ था। वर्ष 1985 में उन्होंने मात्र 15 रुपये दैनिक भत्ते पर होमगार्ड विभाग में अपनी सेवाओं की शुरुआत की। अपने 38 वर्ष के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने वाराणसी कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं दीं।

सिगरा पुलिस परिवार ने उनके सरल स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और उत्कृष्ट व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Share this story