हिमांशु ठाकुर ‘रुद्र’ बने क्षत्रिय करणी सेना के मंडल सचिव, पूर्वी उत्तर प्रदेश की मिली जिम्मेदारी
वाराणसी। क्षत्रिय करणी सेना ने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए युवा नेता हिमांशु ठाकुर ‘रुद्र’ को मंडल सचिव नियुक्त किया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की घोषणा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हिमांशु ठाकुर ‘रुद्र’ लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। समाज हित, युवा जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त मंडल सचिव हिमांशु ठाकुर ‘रुद्र’ ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना, युवाओं को संगठन से जोड़ना और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हिमांशु ठाकुर ‘रुद्र’ को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
