×

वाराणसी में तेज आंधी-बारिश का कहर, कई जगह पेड़ धराशाई

वाराणसी में तेज आंधी-बारिश का कहर, कई जगह पेड़ धराशाई
तेज आंधी और बारिश से छावनी क्षेत्र में भारी नुकसान
 

वाराणसी। गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने छावनी क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। अलग-अलग स्थानों पर करीब आधा दर्जन पेड़ धराशाई हो गए, जिससे कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

छावनी स्थित लाल चर्च के पास तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में वहां खड़ा एक टेंपो ट्रेवलर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चर्च की दीवार को भी नुकसान पहुंचा। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

वाराणसी में तेज आंधी-बारिश का कहर, कई जगह पेड़ धराशाई

इसी तरह मिंट हाउस स्टेशन मार्ग पर भी एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही छावनी प्रशासन मौके पर पहुंचा और पेड़ हटवाकर मार्ग को बहाल कराया।

इसके अलावा 39 जीटीसी के गेट नंबर-6 के समीप भी पेड़ गिरने की सूचना मिली। आंधी-पानी के कारण छावनी क्षेत्र के कई हिस्सों में लोगों को देर रात तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा रात में ही राहत एवं सफाई कार्य शुरू कर दिया गया।

Share this story