×

दिल दहला देने वाली घटना! वाराणसी में अकेली मां की मौत, बेटी को Video Call पर देखा शव

दिल दहला देने वाली घटना! वाराणसी में अकेली मां की मौत, बेटी को Video Call पर देखा शव

वाराणसी। दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित कबीर नगर कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अकेले रह रही 70 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सबसे भावुक पहलू यह रहा कि सऊदी अरब में रह रही उनकी बेटी को अपनी मां की अंतिम झलक वीडियो कॉल के जरिए देखनी पड़ी।

मृतका की पहचान माधुरी विश्वास के रूप में हुई है, जो बीएचयू के एसएस अस्पताल में नर्स पद से सेवानिवृत्त थीं और अपने फ्लैट में अकेले रहती थीं। जानकारी के अनुसार, महिला ने सुबह अस्पताल जाने के लिए कैब बुक की थी, लेकिन जब चालक फ्लैट पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला।

काफी देर इंतजार और कॉल करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फ्लैट के पीछे के रास्ते से अंदर प्रवेश किया, जहां महिला का शव बेड पर मिला।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि महिला रात में स्नान के बाद सोने गई थीं। पुलिस को घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विदेश में रह रही बेटी देबूश्री ने वीडियो कॉल के जरिए मां के शव को देखा और पुलिस को बताया कि उनकी मां हृदय रोग से पीड़ित थीं। उन्होंने पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध भी किया, जिसे पुलिस ने स्वीकार कर लिया।

पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना ने इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना दिया है।

Share this story