×

नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता और सीबीएस कैंप को लेकर हुई बैठक

नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता और सीबीएस कैंप को लेकर हुई बैठक

वाराणसी। शहर के नेशनल स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएसपीजी मंडलीय अस्पताल, वाराणसी के प्रतिनिधि और विद्यालय के प्रधानाचार्य के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन तथा विद्यालय परिसर में विशेष सीबीएस (CBS) कैंप लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय के कर्मचारियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। साथ ही अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं एवं जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ।

प्रस्ताव के अनुसार, विद्यालय परिसर में आगामी नवंबर माह में विशेष स्वास्थ्य एवं सीबीएस कैंप आयोजित करने की योजना है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर मोहम्मद मंजूर आलम खान, मोहम्मद इकबाल अहमद, अजय कुमार मिश्रा, इम्तियाज अहमद अंसारी, अज़हर हसीब, अब्दुल हसीब तथा डॉ. हबलुल्लाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यालय और अस्पताल के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने तथा भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

Share this story