×

वाराणसी में ‘हरियाली एक्सप्रेस’ को मिली हरी झंडी, 10 दिनों तक चलेगा पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान

वाराणसी में ‘हरियाली एक्सप्रेस’ को मिली हरी झंडी, 10 दिनों तक चलेगा पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान
  वाराणसी में ‘हरियाली एक्सप्रेस’ का शुभारंभ, 10 दिवसीय हरित अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ 93.5 रेड एफएम की विशेष पहल "हरियाली एक्सप्रेस" का भव्य शुभारंभ शनिवार को कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क से किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण शर्मा, ओसी गंगा टास्क फोर्स, 137 CETF बटालियन (TA) 39 GR ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं जिला वन अधिकारी (DFO) वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति ने अभियान को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। सभी अतिथियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

वाराणसी में ‘हरियाली एक्सप्रेस’ को मिली हरी झंडी, 10 दिनों तक चलेगा पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान

रेड एफएम द्वारा आयोजित इस अभियान के अंतर्गत अगले 10 दिनों तक हरियाली एक्सप्रेस शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर निःशुल्क पौधों का वितरण करेगी। इसके साथ ही रेड एफएम की टीम और ‘हरियाली मित्र’ विभिन्न चिन्हित स्थलों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस अभियान को सफल बनाने में टाटा पावर ने टाइटल स्पॉन्सर की भूमिका निभाई, जबकि एसएसबी ग्रुप, आरके मार्बल, अर्वाचीन हॉस्पिटल और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज ने सह-प्रायोजक के रूप में सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन आरजे शशांक और आरजे शालिनी ने किया। इस दौरान रेड एफएम टीम के आयशा, निखिल, मनोज, चंचल और मणिकांत ने भी नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

अभियान को सफल बनाने में श्री राम गोपाल सिंह और श्री योगेंद्र मणि त्रिपाठी के विशेष योगदान की सराहना की गई। साथ ही नगर निगम वाराणसी, हरियाली फाउंडेशन, खुला आसमान एवं ‘मेरा देश मेरा दायित्व’ संस्था के सहयोग के लिए रेड एफएम ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर रेड एफएम के स्टेशन हेड रमेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए काशीवासियों से इस हरित अभियान से जुड़ने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

यह 10 दिवसीय अभियान वाराणसी में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share this story