×

वाराणसी में श्री चैतन्या अकादमी का शानदार प्रदर्शन! JEE Main 2026 में शशांक और सृष्टि ने मारी बाज़ी...

वाराणसी में श्री चैतन्या अकादमी का शानदार प्रदर्शन! 

वाराणसी में श्री चैतन्या अकादमी का यह परिणाम न केवल छात्रों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और संसाधनों के साथ छोटे शहरों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

वाराणसी। श्री चैतन्या अकादमी ने JEE Main 2026 के शानदार परिणामों के साथ एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। वाराणसी टेस्ट प्रेप सेंटर से घोषित परिणामों में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अकादमी का नाम रोशन किया।

इस वर्ष के परिणामों में शशांक कुमार मौर्य ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 107* हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि सृष्टि श्रीवास्तव ने AIR 966 लाकर वाराणसी सेंटर की टॉपर बनीं। दोनों ही छात्र अकादमी के रेगुलर स्टूडेंट हैं।

परिणामों के अनुसार, वाराणसी सेंटर के 21% छात्र JEE Advanced के लिए क्वालिफाई हुए हैं, जो संस्थान की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली को दर्शाता है। वहीं Infinity Learn के 39% नामांकित छात्र भी जेईई एडवांस के लिए सफल हुए हैं।

इसके अलावा, इंफिनिटी लर्न के 25% छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे NITs और IIITs में प्रवेश की मजबूत संभावना सुनिश्चित की है।

इस अवसर पर श्री चैतन्या एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की सीईओ एवं डायरेक्टर और इंफिनिटी लर्न की संस्थापक सुषमा बोप्पना ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य देश के हर छात्र को उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने छात्रों की सफलता को संस्थान के अनुशासन, फैकल्टी की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों के समर्पण का परिणाम बताया।

वहीं, इंफिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या के फाउंडिंग सीईओ उज्ज्वल सिंह ने भी छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए शशांक कुमार मौर्य और सृष्टि श्रीवास्तव ने कहा कि अकादमी के अनुभवी मेंटर्स, नियमित मॉक टेस्ट और गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया।

Share this story