
वाराणसी। चौबेपुर कैथी मारकंडेय महादेव खादी ग्रामोद्योग गांधी आश्रम में आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया। गांधी आश्रम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह आग लगभग 7:35 बजे लगी और इसमें लगभग 3 से 4 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आश्रम के कार्यकर्ता राम भवन यादव की बेटी की शादी थी, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के लिए कई महत्वपूर्ण सामान रखे थे, जो अब आग में जल गए।
राम भवन यादव, घटना के बारे में जानकारी देते हुए बहुत दुखी थे, उन्होंने बताया कि बिटिया की शादी के लिए रखे हुए कपड़े और अन्य सामान भी आग में जल गए, घटनास्थल पर अडोसी-पडोसी ने आग पर काबू पाने में मदद की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। यह पीड़ित परिवार आग की घटना से काफी सदमे में है।
Share this story
×