×

पूर्वांचल में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस का विस्तार, वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय शुरू

पूर्वांचल में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस का विस्तार, वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय शुरू

वाराणसी। स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की तेजी से उभरती कंपनी गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए वाराणसी में क्षेत्रीय (एरिया) कार्यालय का शुभारंभ किया है। कंपनी का कहना है कि इस नए कार्यालय के माध्यम से पूर्वांचल में स्वास्थ्य बीमा सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, साथ ही कैशलेस अस्पताल नेटवर्क, सलाहकार नेटवर्क और ग्राहक सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य बीमा के लिहाज से तेजी से विकसित हो रहा बाजार है। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार, बढ़ते इलाज खर्च और परिवारों में वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता को देखते हुए वाराणसी को क्षेत्रीय परिचालन केंद्र के रूप में चुना गया है। बेहतर कनेक्टिविटी और विकसित हो रहे स्वास्थ्य सेवा तंत्र के कारण वाराणसी पूरे पूर्वांचल के लिए एक उपयुक्त हब साबित होगा।

गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने बताया कि वाराणसी स्थित एरिया ऑफिस से सलाहकार नेटवर्क का विस्तार, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी मजबूत करने, कैशलेस अस्पतालों की संख्या बढ़ाने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य बीमा दावों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पूर्वांचल में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस का विस्तार, वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय शुरू

कंपनी की योजना टियर-2 और टियर-3 शहरों में पहली बार स्वास्थ्य बीमा लेने वाले ग्राहकों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों, एमएसएमई और परिवारों के बीच स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की भी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान कंपनी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1,500 से अधिक बीमा सलाहकारों को जोड़ने तथा अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नेटवर्क का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ जी. श्रीनिवासन ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य बीमा का अगला बड़ा विस्तार उभरते शहरों और जिलों से होगा, जहां लोगों में स्वास्थ्य बीमा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और परिवार बढ़ते चिकित्सा खर्चों से आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की विस्तार रणनीति का प्रमुख आधार स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति स्थापित करना है।

कंपनी ने बताया कि वर्ष 2024 में परिचालन शुरू करने के बाद से उसने देशभर में तेजी से विस्तार किया है। वर्तमान में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस 75 कार्यालयों के माध्यम से सेवाएं दे रही है और 9.25 लाख से अधिक ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध करा रही है।

वाराणसी स्थित एरिया ऑफिस का उद्घाटन एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. एस.के. सिंह तथा गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ जी. श्रीनिवासन ने कंपनी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की उपस्थिति में किया।

Share this story