भारत विकास परिषद ‘सृजन’ शाखा का चतुर्थ दायित्वग्रहण समारोह संपन्न
वाराणसी। भारत विकास परिषद ‘सृजन’ शाखा द्वारा होटल रीजेन्सी में दायित्वग्रहण ‘उदयन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। इस दौरान शाखा के समर्पित सदस्य अनिल श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सत्र 2025-26 में किए गए कार्यों की रिपोर्ट अध्यक्षा शशी श्रीवास्तव, सचिव डॉ. रमा सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा एवं महिला सहसंयोजिका रेखा शुक्ला द्वारा प्रस्तुत की गई। शाखा अध्यक्ष ने वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संरक्षक ज्ञानेन्द्र बहादुर ने परिषद के पांच सूत्रों की जानकारी दी।

सत्र 2026-27 के लिए प्रांतीय संगठन सचिव ऋषि शुक्ला एवं प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया ने निर्वाचित अध्यक्षा शशी श्रीवास्तव, सचिव डॉ. रमा सिंह एवं कोषाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा को शपथ दिलाई। शशी श्रीवास्तव लगातार चौथी बार शाखा अध्यक्ष चुनी गईं।
मुख्य अतिथि प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने संस्कृति एवं संस्कार पर अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि डॉ. ऋतु खन्ना ने भी इस विषय पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता अनिल जाजोदिया एवं सुनील सिन्हा ने परिषद की गतिविधियों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजेश पांडे ने स्वास्थ्य जागरूकता पर संबोधन दिया। शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राम स्तुति प्रस्तुत की तथा नशामुक्ति के दुष्प्रभाव पर नाट्य मंचन कर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन काव्या सिन्हा एवं शाम्भवी सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिवाजी श्रीवास्तव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नवीन प्रकाश, संजय, पूनम, रंजना, अनिल, आकांक्षा, संध्या, ब्रजेश लाल, प्रदीप कुमार, बृजेश पाठक, अनिल अन्नू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
