Varanasi news: तीन दिवसीय यात्रा पर काशी पहुंची पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने नमो घाट से देखी गंगा आरती

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन आज वाराणसी पहुंची हैं। हिलेरी 3 दिन तक काशी में ही रहेंगी।
साथ ही इन 3 दिनों की यात्रा में काशी की संस्कृति और परंपरा समेत सामाजिक संबंधों से रुबरू होंगी।
बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलतीं पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन।
हिलेरी क्लिंटन का बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल हुईं।
बजड़े पर बैठकर हिलेरी क्लिंटन ने मां की देखीं। इससे अभिभूत होकर हिलेरी फोटो खिंचती नजर आईं तो कभी आरती के बारे में जानकारी लीं।
इस दौरान बड़ी संख्या पुलिस बल दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रही। साथ ही आरती कराने वाले गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव ने आज आरती के दौरान खास सजावटें की थीं।
हिलेरी क्लिंटन इसी बजड़े से गंगा आरती का नजारा देखने निकली हैं। बजड़े को फूल-माला से सजाया गया है।
शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
हिलेरी क्लिंटन के आगमन से पहले ही वाराणसी में सुरक्षा के काफी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। घाटों से लेकर होटलों और स्वयं सहायता समूह के कार्यालयों तक में सुरक्षा बढ़ा गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार, हिलेरी वाराणसी के स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात करेंगी।