×

कानपुर में जिला पंचायत सदस्य के ड्राइवर ने पहले पत्नी को पीटा नाक काटी फिर गला दबा कर बेटी की कर दी हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर किया सुसाइड

Father Commits Suicide by Killing Daughter: कानपुर में पत्नी को रस्सी से बांधकर नाक काटी, तीन दिन पहले हुआ था पति-पत्नी में समझौता

Father Commits Suicide by Killing Daughter: जानकारी मिलते ही हनुमंत विहार थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया। जबकि उसके पति और बेटी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। हत्याकांड और सुसाइड की हनुमंत विहार पुलिस जांच कर रही है।

 

Father Commits Suicide by Killing Daughter: कानपुर में जिला पंचायत सदस्य के ड्राइवर ने घरेलू कलह के चलते पत्नी को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसकी ब्लेड से नाक काट दी। इतना ही नहीं, उसने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला नौबस्ता गल्लामंडी का है।

 

 

जानकारी मिलते ही हनुमंत विहार थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया। जबकि उसके पति और बेटी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। हत्याकांड और सुसाइड की हनुमंत विहार पुलिस जांच कर रही है।

 

क्या है पूरा मामला?

 

38 साल का छोटू चित्रा डिग्री कॉलेज के पास रहता था। उसकी पत्नी रुखसार नौबस्ता मछरिया की रहने वाली है। छोटू और रुखसार के तीन बच्चे हैं। इनमें 14 साल की बेटी आरजू और 11 साल का आर्यन और आरिफ हैं। ​​​​​​

 

 

छोटू को शक था कि उसकी पत्नी रुखसार के अवैध संबंध हैं। इसी के चलते उसने कुछ समय पहले रुखसार को नौबस्ता मछरिया स्थित उसके मायके छोड़ दिया था। रुखसार ने बताया कि परिजनों ने बातचीत करने के बाद तीन दिन पहले समझौता हुआ था। इसके बाद ही वह ससुराल आई थी।

 

 

लेकिन, पति ने फिर दूसरे से संबंध होने के शक में फिर से मारपीट और कलह शुरू कर दी। तीन दिन से लगातार हमारे बीच झगड़ा चल रहा था।

 

 

 

रुखसार ने बताया, ''बुधवार रात को हमारे बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि मेरे पति ने मुझे पीटते-पीटते जमीन पर गिरा दिया। दोनों हाथ पीछे करके रस्सी से बांध दिया और ब्लेड से नाक काट दी। इसके बाद मैं बेहोश हो गई। इसके बाद क्या हुआ, मुझे कुछ पता नहीं।''

 

 

जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी चलाता था

 

छोटू जिला पंचायत सदस्य गब्बर की गाड़ी चलाता था। निकाय चुनाव होने के चलते वह बुधवार को देर रात घर पहुंचा था। लेकिन, गुरुवार सुबह चुनाव होने के बाद भी काम पर नहीं आया। इस पर जिला पंचायत सदस्य गब्बर ने उसे कई बार फोन भी किया। लेकिन, फोन रिसीव नहीं हो रहा था।

 

 

इसके चलते गब्बर ने एक व्यक्ति को ड्राइवर छोटू को लेने के लिए उसके घर भेजा। घर के अंदर दाखिल होते ही उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस और मोहल्ले में मामले की जानकारी दी। इस पर गल्लामंडी थाने की पुलिस, ACP नौबस्ता अभिषेक प्रकाश पांडेय, DCP साउथ सलमान ताज पाटिल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

 

नाक कटने से गंभीर रूप से घायल रुखसार को अस्पताल पहुंचाया गया। जांच पड़ताल के बाद बेटी आरजू और छोटू के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए।

डर में दोनों बच्चे बिस्तर पर सोते रहे


ACP नौबस्ता अभिषेक प्रकाश पांडेय ने बताया कि दंपती के साथ घर में तीन बच्चे आरजू, आर्यन और आरिफ पहली मंजिल में सोते रहे। सुबह आर्यन और आरिफ सोकर उठे, तो पूरी घटना देखी। रात में क्या हुआ था, उन्हें कुछ भी पता नहीं है।

दोनों बच्चे मां, पापा और बहन की हालत देखकर काफी देर तक रोते रहे और दहशत में आ गए थे। इसके चलते फिर से बिस्तर पर सो गए थे।

Share this story