×

आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

R.P. Rastogi Inter College Academic Excellence

वाराणसी। कोतवालपुरा, बांस फाटक स्थित आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज में यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 के घोषित परिणामों में विद्यालय ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल का परिणाम 96% तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 79% रहा। इंटरमीडिएट में वाणिज्य वर्ग का परिणाम 74% एवं विज्ञान वर्ग का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

हाईस्कूल (2026) टॉपर्स:

1. फलक आमरीन – 77.33%
2. सिद्धार्थ निगम – 74.33%
3. स्नेहा कन्नौजिया – 74.00%

इंटरमीडिएट (2026) टॉपर्स:

1. फरमान अहमद (वाणिज्य वर्ग) – 75.80%
2. अब्दुल मतीन (विज्ञान वर्ग) – 72.80%
3. आँचल (वाणिज्य वर्ग) – 72.00%

प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा में सफल बनाना, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें परमानन्द पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, शैलेन्द्र पाठक, सोमित्व रूद्र, विनय सिंह, अशोक कुमार, नरेन्द्र गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, संतोष, देवी प्रसाद, किरणरानी शर्मा, अनामिका यादव, स्वाति चंदेल, रंजना गुप्ता, जय प्रकाश, अरुण पाठक, अंजली रस्तोगी एवं विजय यादव शामिल रहे।

समारोह के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Share this story