डॉ. प्रियंका सिंह बनीं काशी विद्यापीठ की कार्यकारी परिषद सदस्य, शिक्षा जगत में खुशी की लहर
बताया जा रहा है कि इस संबंध में आदेश उत्तर प्रदेश राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्याधिकारी द्वारा जारी किया गया है।
डॉ. प्रियंका सिंह वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह नियुक्ति शिक्षा और शोध क्षेत्र में उनके योगदान का बड़ा सम्मान मानी जा रही है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. महेश प्रसाद अहिरवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह विभाग के लिए बेहद गौरव का क्षण है, खासकर तब जब विभाग अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।
डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर विभाग के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों में भी उत्साह देखा गया। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
