×

वाराणसी में ‘दिव्यापर्ण’ कार्यक्रम का आयोजन, दिव्यांग कलाकारों ने संगीत के जरिए बांधा समां

 रिपोर्ट- वंशिका सेठ

वाराणसी। काशी में दिव्यांग कलाकारों की प्रतिभा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘दिव्यापर्ण’ का आयोजन 15 अक्टूबर को सुबह-ए-बनारस आनंद कानन, अस्सी घाट में किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों की संगीत प्रतिभा को समर्पित संगीतांजलि प्रस्तुत की गई।

आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग कलाकारों की कला को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को समाज के सामने लाना रहा।

यह कार्यक्रम सुबह-ए-बनारस आनंद कानन, कला संगम ग्लोबल और भाव प्रभा पद्म संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वनाथ मंदिर के सीईओ सत्यम मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. उत्तम ओझा और डॉ. रमेश कुमार भाटिया शामिल रहे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. श्रीपति उपाध्याय, संस्थापक कला संगम ग्लोबल रहे, जबकि समन्वयक की जिम्मेदारी डॉ. प्रीतोष आचार्य ने निभाई।

‘दिव्यापर्ण’ के माध्यम से दिव्यांग कलाकारों की रचनात्मकता, संगीत के प्रति समर्पण और उनकी प्रतिभा को सम्मान देने का संदेश दिया गया। काशी की सांस्कृतिक विरासत के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने कला और संगीत के जरिए प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के महत्व को रेखांकित किया।

Share this story