×

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल काशी का शानदार प्रदर्शन

वाराणसी के दिल्ली पब्लिक स्कूल काशी ने CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नंदिता मिश्रा ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 13 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
 वाराणसी के दिल्ली पब्लिक स्कूल काशी ने CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नंदिता मिश्रा ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 13 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल काशी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।


विद्यालय की छात्रा नंदिता मिश्रा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वैश्णवी केशरी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षरा सिंह एवं अतुल पाठक ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

उत्कर्ष शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।इसके अतिरिक्त अंशित राय, प्रिंसी तिवारी, रौशिता सिंह राजपूत, अक्षरा मौर्या एवं अमन सिंह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के कुल 13 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मृणाल चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

Share this story