×

समिति ने 'गुप्त बैठक' संबंधी खबर का किया खंडन, बताया- नियमित कार्यक्रम को गलत ढंग से किया गया प्रस्तुत

समिति ने 'गुप्त बैठक' संबंधी खबर का किया खंडन, बताया- नियमित कार्यक्रम को गलत ढंग से किया गया प्रस्तुत
'गुप्त बैठक' संबंधी खबर पर समिति का स्पष्टीकरण, कहा- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया गया प्रस्तुत

वाराणसी। स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल समिति के सदस्य राकेश गुप्ता ने एक समाचार चैनल में प्रसारित उस खबर पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि समिति के कार्यक्रम को "गुप्त बैठक" के रूप में प्रस्तुत किया जाना तथ्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की 125वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाला वार्षिक श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम था, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

पूर्व में किए गए कार्यक्रम का पोस्टर
पूर्व में हुए कार्यक्रम की फाइल फोटो

राकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल मुख्य अतिथि तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन में विभिन्न समाचार पत्रों और अन्य मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिन्होंने कार्यक्रम का समाचार तथ्यात्मक रूप से प्रकाशित एवं प्रसारित किया।

समिति ने 'गुप्त बैठक' संबंधी खबर का किया खंडन, बताया- नियमित कार्यक्रम को गलत ढंग से किया गया प्रस्तुत
पूर्व में किए गए कार्यक्रम का पोस्टर

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। उनके अनुसार, इसी घटना को आधार बनाकर कार्यक्रम को "अंधेरे में गुप्त बैठक" के रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि वहां पूर्व निर्धारित सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम का ही आयोजन हो रहा था और किसी प्रकार की कोई गुप्त बैठक नहीं हुई।

राकेश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के प्रसारण से कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों के बीच असहज स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि किसी भी समाचार के प्रसारण से पूर्व तथ्यों का सत्यापन अवश्य किया जाए, ताकि भ्रम की स्थिति न बने।

समिति ने 'गुप्त बैठक' संबंधी खबर का किया खंडन, बताया- नियमित कार्यक्रम को गलत ढंग से किया गया प्रस्तुत

उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल के विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उनके अनुसार, पहले इस परियोजना के लिए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति थी, जिसे बढ़ाकर अब 23 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस राशि से प्रवास स्थल का व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

समिति ने 'गुप्त बैठक' संबंधी खबर का किया खंडन, बताया- नियमित कार्यक्रम को गलत ढंग से किया गया प्रस्तुत

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के सदस्य राकेश गुप्ता ने लाइव भारत न्यूज के समक्ष अपना पक्ष रखा। इस दौरान अधिवक्ता रंजीत राय एवं अधिवक्ता अनूप चौबे भी उपस्थित रहे।

Share this story