×

चेतगंज पुलिस ने 10 किलो प्रतिबंधित मांझे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

चेतगंज पुलिस ने 10 किलो प्रतिबंधित मांझे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

वाराणसी। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 अंटियों में रखा मांझा बरामद किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को चेतगंज थाना क्षेत्र के नया पानदरीबा में जगरनाथ मूर्ति की दुकान के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान जगरनाथ गुप्ता (38), निवासी कालीमहल, नया पानदरीबा, थाना चेतगंज, वाराणसी के रूप में हुई है।

इस मामले में चेतगंज थाने में मु0अ0सं0 254/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 293, 125 और 223 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5/15 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देश तथा संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चेतगंज पुलिस टीम ने की।

Share this story