×

चौबेपुर पुलिस ने पांच गाय व एक बछड़े के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चौबेपुर पुलिस ने पांच गाय व एक बछड़े के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वाराणसी। चौबेपुर पुलिस ने जाल्हूपुर व राजवारी हवाई पट्टी से बध हेतु बिहार ले जाये जा रहे पांच गाय व एक बछड़े को बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एवं दो पीकप सीज कर दिया।एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज ने शुक्रवार को प्रातः एक पीकप पर बे रहमी से लादे गए दो गाय व एक बछड़े को बरामद कर पीकप सीज कर ड्राइवर रोहित यादव पुत्र जियाराम यादव जिला जौनपुर थाना जलालपुर के बाजापुर को गिरफ्तार कर लिया।


दूसरी घटना में कैथी चौकी इंचार्ज प्रभाकर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर रजवाड़ी हवाई पट्टी पर घेरे बन्दी कर एक पीकप पर लगे तीन गाय को बरामद कर विकेश कुमार निवासी बर्थराकला चौबेपुर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों गाय बेरहमी से लादे गए थे। उनकी मुँह से सफेद झाग निकल रहा था। सभी मवेशी बध के लिए बिहार ले जाये जा रहे थे।

Share this story

×