×

चंदौली की बेटी ऋचा गुप्ता ने NEET में पाई सफलता, अब BAMS की कर रही पढ़ाई

चंदौली की बेटी ऋचा गुप्ता ने NEET में पाई सफलता, अब BAMS की कर रही पढ़ाई

चंदौली। जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बारांव गांव की रहने वाली ऋचा गुप्ता ने वर्ष 2024 की नीट परीक्षा में 618 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।


ऋचा गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बरांव, शहाबगंज) व श्रीमती रेनू गुप्ता (गृहिणी) की सुपुत्री हैं। वर्तमान में ऋचा आयुर्वेद कॉलेज, हंडिया (इलाहाबाद) से BAMS की पढ़ाई कर रही हैं।


ऋचा की प्रारंभिक शिक्षा महर्षि अरविंद शिक्षण संस्थान, कमती कला (कक्षा 10) और SRVS स्कूल, सिकंदरपुर (कक्षा 12) से हुई। NEET में शानदार प्रदर्शन के बावजूद MBBS सीट न मिलने पर उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पथ चुना। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share this story