×

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान
वाराणसी के डैलिम्स सनबीम स्कूल रोहनिया ने CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में 100 प्रतिशत सफलता हासिल की। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया।

Dalimss Sunbeam School Rohania, Varanasi CBSE Result 2026:डैलिम्स सनबीम स्कूल रोहनिया ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय से सत्र 2025-26 में कुल 339 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर सफलता का जश्न मनाया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाबा मधोक ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का अंतिम सत्य नहीं है, बल्कि निरंतर सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई, जिसके कारण तकनीकी चुनौतियां भी सामने आईं।

संस्था की निदेशिका पूजा मधोक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के धैर्य, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

एडिशनल डायरेक्टर माहिर मधोक ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।

डीन ऑफ एकेडमिक सुभोदीप डे ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्या गुरमीत कौर ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था की रामकटोरा, सिगरा एवं रोहनिया शाखाओं के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, हेड मिस्ट्रेस एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

यहाँ देखें वीडियो...

Share this story