Varanasi के त्रिलोचन घाट पर पानी में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव
वाराणसी। वाराणसी के त्रिलोचन घाट पर रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा नदी में एक अधेड़ महिला का शव तैरता हुआ देखा गया। यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र की है, जहां घाट पर मौजूद एक मांझी ने सीढ़ियों के पास पानी में शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी -विमल कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।
महिला की पहचान अब तक नहीं
पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला ने गुलाबी और सफेद रंग की नाइटी पहन रखी थी और उसका सिर मुंडा हुआ था। प्रथम दृष्टया महिला दक्षिण भारतीय प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शिनाख्त की कोशिश जारी
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि महिला की पहचान हो सके। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मामला दुर्घटना, आत्महत्या या कुछ और है।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोशिश के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है ताकि महिला की पहचान हो सके।
रिपोर्ट - साजन अग्रहरि
