×

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, मंदिरों में स्वच्छता और दीपोत्सव का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया।
चौबेपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

वाराणसी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

भाजपा नेता पवन चौबे के नेतृत्व में पर्वतपुर ग्राम सभा स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही ग्राम सभा सोनबरसा स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव और भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता पवन चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में शामिल होकर नया इतिहास रच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बीकापुर परमानंद गिरि, मोनू शुक्ला, सहदेव तिवारी, मुन्ना सिंह, आदित्य दुबे, विनोद गुप्ता, राकेश दुबे, मुन्ना यादव, शमशेर आलम, सादिक आलम, सुनसुन बनवासी, वीरू राम, लक्ष्मण राम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story