×

BHU News: विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में साइक्लिंग रैली आयोजित

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में “संडे ऑन साइकिल” एवं “स्वस्थ भारत” पहल के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वाराणसी।  विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “संडे ऑन साइकिल” एवं “स्वस्थ भारत” पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य तथा पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने हेतु काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

BHU News: विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में साइक्लिंग रैली आयोजित

रैली का शुभारंभ माननीय कुलपति, प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने महिला महाविद्यालय चौराहा से हरी झण्डी दिखाकर किया। प्रातः 06:30 बजे आयोजित की गई इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ व शिक्षक शामिल हुए। कुलपति महोदय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइकिल उपयोग के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, महासचिव प्रो. ए.के. नेमा, उपनिदेशक एवं सचिव डॉ. कविता वर्मा, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रदीप खालखो, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, सहायक निदेशक एवं आयोजन सचिव डॉ. हरिराम यादव, सह-आयोजन सचिव डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. प्रियंका यादव, प्रो. मीनू लाकड़ा, प्रो. विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. संदीप पोखरिया, सहायक सुरक्षा अधिकारीगण तथा विश्वविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह आयोजन विश्वविद्यालय के सतत् स्वास्थ्य एवं हरित पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य शारीरिक सक्रियता बढ़ाना, प्रदूषण घटाना तथा समुदाय में जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने विभिन्न स्लोगन और संदेशों का अवलोकन किया और इनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। साइकिल रैली आईआईटी चौराहे से होते हुए कंप्यूटर सेंटर के पास और एम्फिथिएटर के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।

उन्होंने विभिन्न स्लोगन और संदेशों का अवलोकन किया और इनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। साइकिल रैली आईआईटी चौराहे से होते हुए कंप्यूटर सेंटर के पास और एम्फिथिएटर के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।
 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, महासचिव प्रो. ए.के. नेमा, उपनिदेशक एवं सचिव डॉ. कविता वर्मा, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रदीप खालखो, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, सहायक निदेशक एवं आयोजन सचिव डॉ. हरिराम यादव, सह-आयोजन सचिव डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. प्रियंका यादव, प्रो. मीनू लाकड़ा, प्रो. विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. संदीप पोखरिया, सहायक सुरक्षा अधिकारीगण तथा विश्वविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह आयोजन विश्वविद्यालय के सतत् स्वास्थ्य एवं हरित पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य शारीरिक सक्रियता बढ़ाना, प्रदूषण घटाना तथा समुदाय में जागरूकता फैलाना है।

Share this story