काशी की स्वर्णिम परंपरा को नई पहचान देगा ‘बनारस स्वर्ण कला केंद्र एंड डॉटर्स’, नए शोरूम का भव्य शुभारंभ

वाराणसी। धर्म, संस्कृति और परंपराओं की नगरी काशी की समृद्ध आभूषण परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘बनारस स्वर्ण कला केंद्र एंड डॉटर्स’ के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शोरूम का उद्घाटन पूर्व सांसद अतुल राय एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक उत्कर्ष जायसवाल, हर्षित जायसवाल एवं ऐश्वर्या जायसवाल सहित पूरे परिवार को नई शुरुआत की बधाई देते हुए कारोबार की उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में सुनील कुमार जायसवाल एवं अनुराधा जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान परिवारजनों, गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

प्रतिष्ठान के संचालक उत्कर्ष जायसवाल, हर्षित जायसवाल एवं ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि नया शोरूम केवल कारोबार के विस्तार का प्रयास नहीं, बल्कि परिवार की परंपरा, वर्षों के अनुभव और ग्राहकों के अटूट विश्वास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उनका उद्देश्य काशी की पारंपरिक आभूषण कला को आधुनिक जरूरतों के साथ जोड़ते हुए ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान की प्राथमिकता सोने-चांदी के आकर्षक एवं उत्कृष्ट आभूषणों के साथ शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास को बनाए रखते हुए गुणवत्ता और बेहतर सेवा के माध्यम से ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रतिष्ठान का संकल्प है।

शुभारंभ समारोह के दौरान अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने नए शोरूम का अवलोकन किया और इस नई शुरुआत की सराहना की। अंत में संचालक परिवार ने समारोह में शामिल होकर इस खास अवसर को यादगार बनाने वाले सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
