×

महंगाई, स्मार्ट मीटर और ईंधन कीमतों के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 बहुजन मुक्ति पार्टी ने स्मार्ट मीटर, महंगी गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में देशव्यापी आंदोलन शुरू किया। चंदौली में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कई मांगें रखीं।

वाराणसी। बहुजन मुक्ति पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर के 625 जिलों में चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का ऐलान करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, स्मार्ट मीटर व्यवस्था, घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस की कीमतों में वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। संगठन का कहना है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पारदर्शी नहीं है और इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिजली बिल का बोझ डाला जा रहा है।

वहीं गैस सिलेंडर और ईंधन की बढ़ती कीमतों से किसान, मजदूर, छात्र, कर्मचारी और छोटे व्यवसायी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी ने मांग की कि स्मार्ट मीटर के स्थान पर पारदर्शी मीटर लगाए जाएं, घरेलू गैस और कॉमर्शियल गैस की कीमतों में कमी की जाए तथा पेट्रोल और डीजल को आम जनता की पहुंच के अनुरूप सस्ता किया जाए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। संगठन द्वारा पहले चरण में स्मार्ट मीटर के विरोध में, दूसरे चरण में महंगी गैस के खिलाफ तथा तीसरे चरण में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन चलाया जा रहा है।

Share this story