×

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वाराणसी में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और जादू शो के माध्यम से दिया गया संदेश

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वाराणसी में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और जादू शो के माध्यम से दिया गया संदेश

वाराणसी। समाज कल्याण एवं मद्यनिषेध विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वाराणसी क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख सचिव, राज्य मद्यनिषेध अधिकारी उत्तर प्रदेश तथा क्षेत्रीय अधिकारी के निर्देशन में वाराणसी मंडल के 10 जनपदों में 17 जून से 26 जून 2026 तक विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, जादू शो, जनसंवाद, प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना तथा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना है। जागरूकता कार्यक्रमों में कलाकारों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है।

मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि "नशा नहीं, खुशी चुनें" केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित भारत की पहचान है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। विभाग द्वारा अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में राकेश रोशन, संजना सिंह, राजेन्द्र नैनवाल उपस्थित रहे।

Share this story