वाराणसी में ईमानदारी की मिसाल, ऑटो चालक ने लौटाया यात्री का बैग
वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस की तत्परता और एक ऑटो चालक की ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। आदित्य बरनवाल नामक यात्री का बैग ऑटो संख्या UP 65 ET 4337 में छूट गया था। बैग मिलने के बाद ऑटो चालक शमशेर सिंह ने ईमानदारी दिखाते हुए उसे थाना सिगरा में जमा करा दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना सिगरा के एसएसआई इंद्रेश कुमार मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया और बैग की जांच कराई। जांच के दौरान बैग में 6000 रुपये नकद, हेडफोन, पावर बैंक सहित अन्य जरूरी सामान सुरक्षित मिला।
पुलिस ने आवश्यक सत्यापन के बाद पूरा सामान उसके मालिक आदित्य बरनवाल को सकुशल सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सिगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ऑटो चालक की ईमानदारी की जमकर सराहना हो रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे ईमानदार नागरिक और जिम्मेदार पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं।
