×

अर्नब का असर कमजोर, वाराणसी में मौसम ने ली करवट

अर्नब का असर कमजोर, वाराणसी में मौसम ने ली करवट

 वाराणसी। अर्नब चक्रवात का असर कमजोर पड़ने के बाद वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम ने राहत की ओर करवट ली है। रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली, जिससे पिछले दिनों की बारिश और उमस से लोगों को राहत मिली। पुरवा हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक भी महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के साथ वातावरण में गुलाबी ठंडक का असर बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद मानसून की विदाई की प्रक्रिया भी आगे बढ़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में वाराणसी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। इस दौरान करीब 26 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई।

बारिश के दौर के बाद अब धूप निकलने से शहरवासियों को मौसम में बदलाव का सुखद एहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बादल और धूप का सिलसिला जारी रह सकता है।

Share this story